राबर्ट्सगंज मेन चौक पर जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एएसपी विनोद कुमा?
- फोटो : SONBHADRA
कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जिले की मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी गई। सभी मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात रही। एडीएम, एएसपी, सभी सीओ और थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सभी एएसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को सकुशल जुमे की नमाज कराने और अशांति का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से ही जिन मस्जिदों पर सबसे अधिक भीड़ जुटती है उसके आसपास फोर्स चक्रमण करने लगी थी। राबर्ट्सगंज में पीएसी के साथ एडीएम सहदेव मिश्रा, एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम रमेश कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय भ्रमणशील रहे। नगर के पूरब मोहाल, मेन मार्केट, नई बस्ती सहित सभी मस्जिदों के आसपास सादे वेश में पुलिस के जवान तैनात रहे। चोपन और डाला के मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। चोपन में दलबल के साथ थानाध्यक्ष किरन कुमार सिंह, डाला में चौकी प्रभारी मनोज सिंह ठाकुर भ्रमण करते रहे। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अदा हुई।