फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल कम कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में बिजली का बिल कम कराकर जमा कराने के नाम पर उपभोक्ताओं से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है । मधुपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति से बिल कम कराने के नाम पर करीब 80 हजार रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मधुपुर निवासी वादी राजकुमार मौर्य ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उन्होंने बहुअरा गांव निवासी एक व्यक्ति को बिजली का बिल जमा करने के लिए 80 हजार रुपये दिये थे। लेकिन उन्होंने अभी तक बिल जमा नहीं किया। उन्होंने फरवरी और मार्च 2019 में ही बिल जमा करने के लिए दिया था। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अमित के खिलाफ बिल जमा करने के नाम पर रुपये लेकर हजम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। ज्ञात हो, जिले में बिजली का बिल कम कर जमा कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाला एक गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य जिन लोगों का बिल अधिक बकाया है, उनसे संपर्क कर कम कराने का झांसा देकर ठगी करने का काम करते हैं। पूर्व में शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों ने कुछ लोगों से लाखों रुपये बिल जमा करने के नाम पर ले लिया था। यह मामला भी पुलिस तक पहुंचा था लेकिन युवकों ने जिन लोगों से रुपये लिए थे, उनका वापस कर दिया। इस नाते इस मामले में कोई मुकदमा कायम नहीं हुआ। अभी नक्सल और दुरूह क्षेत्रों में गिरोह के सदस्य लोगों को अपने झांसे मेें लेने का काम कर रहे हैं। इसकी गोपनीय ढंग से जांच की गई तो गिरोह का भंडाफोड़ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें