Fourth Road Safety Week launched, appeal to follow the rules
- फोटो : SONBHADRA
नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम राकेश सिंह व एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार ने जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।
एडीएम राकेश सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह संदेश देने का माध्यम है। सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। दो पहिया वाहन पर हेलमेट जरूर लगाएं। चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाए। सिग्नल न तोड़ें। एएसपी ने कहा कि वाहन चलाते समय सभी नियमों का पालन करें। एआरटीओ धनवीर यादव व यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह 18 से 24 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इस मौके पर पीटीओ संदीप अस्थाना, आरआई आलोक यादव, अमित सिंह, अरविंद सिंह, रमाकांत यादव, संगम कुमार सिंह, पंकज कुमार, सुनील यादव, श्याम सुंदर, चंदमा, जमीर खां आदि रहे।