फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: झारखंड बॉर्डर से पकड़े गए चार तस्कर, 48 पशु बरामद

Mon, 03 Jan 2022 01:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
कोन में झारखंड सीमा पर तस्करों के पास से बरामद गोवंशीय पशु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड बॉर्डर के पास थाना क्षेत्र की खुरधन पहाड़ी से पुलिस ने रविवार को घेराबंदी कर चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 48 गोवंशीय पशु बरामद हुए। पशुओं को वध के लिए बंगाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बार तस्करों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर बार्डर क्षेत्र में गश्त कर रही कोन पुलिस को मुखबिर ने पशु तस्करों के बारे में सूचना दी। तत्काल एसओ रमेश यादव ने फोर्स के साथ खुरधन पहाड़ी के पास घेराबंदी कर तस्करों को दबोच लिया। उनके पास से 48 गोवंशीय पशु बरामद हुए।

विज्ञापन

पूछताछ में तस्करों की पहचान दोस्त मोहम्मद, जुबैर अली, रामललित यादव, बिंदू पटेल निवासी ग्राम पड़रक्ष थाना कोन के रूप में हुई। तस्करों ने बताया कि वह पशुओं को झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। एसओ रमेश यादव ने बताया कि अंधेरे का लाभ उठाकर तस्करों का एक साथी फरार हो गया। पुलिस टीम में एसएसआई अफरोज, हेड कांस्टेबल त्रिभुवन सिंह, इफ्तखार अहमद, संतोष यादव, संजय चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें