फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा में बोले केंद्रीय मंत्री- पैसा लेकर आवास अधूरा छोड़ने वालों पर करें सख्ती

Mon, 03 Jan 2022 12:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र जिले में सर्किट हाउस में बैठक कर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही जिला प्रशासनिक अधिकारियों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सर्किट हाऊस में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दो दिवसीय दौरे पर रविवार की शाम सोनभद्र जिले में पहुंचे। लोढ़ी स्थित सर्किट हाउस में अफसरों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। पिछले पांच वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत हुए कार्यों की जानकारी ली। लाभार्थियों को आवास की दूसरी और तीसरी किस्त देकर निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले सीएमओ से जिले में कोरोना के मामलों की जानकारी ली। सक्रिय केस, रोजाना हो रही जांच, उपचार की सुविधा, टीकाकरण, ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति के बारे में पूछा। डीपीआरओ को गांवों में दवाओं के छिड़काव, साफ-सफाई को बेहतर बनाने का निर्देश दिया।

डीआरडीए के परियोजना निदेशक आरएस मौर्य से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अब तक स्वीकृत आवासों की स्थिति जानी। पहली और दूसरी किस्त लेने के बाद भी आवास का निर्माण न कराने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी आवास समय से पूरे हों। इसके साथ ही वंचित लोगों को भी योजना से जोड़कर लाभान्वित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी पात्र पक्की छत से वंचित न रहे। डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय से निकायों में बने आवासों के बारे में पूछताछ की। पीडब्लूडी एक्सईएन चंद्रप्रकाश से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण की रिपोर्ट ली। गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत हुए कार्य और दूरदराज के गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने के कार्यों में आने वाली दिक्कतों को जाना।

उन्होंने कहा कि विकास के जो भी कार्य लंबित हैं, उसे तीव्र गति से पूरा कराएं। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ विशाल सिंह, सीएमओ डॉ. नेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें