फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेलहत्थी में मिले मलेरिया के चार मरीज, सीएचसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की बेलहत्थी ग्राम पंचायत के बड़वान टोले में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोग मलेरिया पीड़ित मिले। उन्हें म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बेलहत्थी ग्राम पंचायत के बडवान टोले से शुक्रवार को बुखार पीड़ित कंचन (7), कन्या (5), रीना (30), मीना (3) की जांच की गई। इसमें मलेरिया पीएफ रिपोर्ट पॉजिविट आई। सभी को सीएचसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। गांव में बुखार पीड़ित होने की सूचना पर सीएचसी से गांव में पहुंचकर टीम ने जांच की थी। सभी का सैंपल लिया। पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद सभी को एंबुलेंस के जरिए म्योरपुर सीएचसी लाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने बताया कि सभी का उपचार अस्पताल लाकर किया जा रहा है। मलेरिया निरीक्षक अभिषेक पांडेय ने बताया कि गांव में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को जरूरी सलाह दी जा रही है, जिससे वह रोग से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें