जिले के सीमावर्ती इलाके बभनी से पशुओं को ट्रक में लादकर कानपुर बेचने जा रहे चार पशु तस्करों को डाला चढ़ाई के पास से रविवार की सुबह आठ बजे डाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से गिरफ्तार चारों पशु आरोपियों को न्यायालय में पेश कियाजहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
डाला चौकी प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक पर जानवरों को लादकर कानपुर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक ट्रक को डाला चढ़ाई पर रोक लिया गया जिसमें से 24 भैंस, पड़िया बरामद किया। ट्रक चालक श्याम पाल सिंह निवासी नारइया मुहम्मदाबाद, मोनू सिंह निवासी चौधरियापुर कन्नौज, मोहम्मद इमरान निवासी बडहोर बभनी सोनभद्र, मुस्किम निवासी बडहोर बभनी को पशु तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। इस मौके पर डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव व आलोक पांडेय आदि रहे।