राबर्ट्सगंज मेन चौक पर जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एडीएम सहदेव मिश्?
- फोटो : SONBHADRA
जिले में शुक्रवार की जुमे नमाज को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। सभी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। रलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर फोर्स मुस्तैद रही।
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एएसपी, समस्त सीओ, थाना प्रभारियों व पुलिस चौकी प्रभारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित सभी मस्जिदों पर डटे रहे। एडीएम सहदेव मिश्रा, एएसपी विनोद कुमार, सिटी सीओ राजकुमार तिवारी राबर्ट्सगंज के पुरानी मस्जिद, पूरब मोहाल और नई बस्ती में स्थित मस्जिद लगातार भ्रमणशील रहकर जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराया। धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। एसपी सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो बयान जारी करने, साजिश रचने व माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। ओबरा, चोपन, रेणुकूट, दुद्धी, शक्तिनगर, अनपरा, विंढमगंज, कोन, डाला, घोरावल, शाहगंज समेत अन्य जगहों पर भी नमाज को लेकर फोर्स पूरी तरह से मुस्तैद रही। डीएम और एसपी मातहतों से लगातार कुशलता की जानकारी लेते रहे।