फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी बार्डर पर फोर्स तैनात, सतकर्ता बढ़ाई

विज्ञापन
अनपरा-सिंगरौली बार्डर सील करने के लिए तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सभी अंतर्राज्यीय बार्डरों पर पैरामिलिट्री फोर्स को बार्डरों पर तैनात कर दिया गया है। बार्डर से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। ऊर्जांचल क्षेत्र के परियोजना कर्मियों को आईडी कार्ड दिखाकर आवाजाही करने पर छूट रहेगी। रविवार की शाम से बार्डर को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को सातवें चरण का चुनाव जिले में होगा। इसके मद्देनजर शनिवार से ही बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वहां पर बाहर से आई पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। आवागमन करने वालों के वाहनों की जांच की जाएगी। वहीं मादक पदार्थों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चेकिंग के दौरान हाईवे से होकर गुजरने वाली गाड़ियों की जांच कर उन्हें जाने दिया जाएगा। वहीं बेवजह आवाजाही करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। यूपी-एमपी के बार्डर पर स्थित परियोजना कर्मचारियों को अपनी आईडी या परियोजना में कार्य करने का प्रमाण दिखाने पर छूट दी जाएगी। अनपरा-सिंगरौली के बार्डर पर शाम चार बजे से फोर्स को तैनात कर वाहनों की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें