फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहंद के पांच आैर ओबरा बांध के छह फाटक खुले

Mon, 05 Sep 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
सोमवार को ओबरा बांध से छोड़ा जा रहा पानी।
विज्ञापन
पिपरी स्थित रिहंद बांध का जल स्तर एक बार फिर बढ़ने के कारण सोमवार को बांध के चार फाटक और खोल दिए गए। अब बांध के पांच फाटकों को खोल कर 45 हजार क्यूसेक पानी निकासी की जा रही है। उधर, ओबरा बांध से छह फाटक खोले गए हैं।
विज्ञापन



सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रामविलास यादव ने बताया कि तीन दिनों से एक फाटक खुले रहने और तीन टरबाइनों को चलाने के बाद भी बांध का जलस्तर 872.4 फीट पर ही बना हुआ था। बांध का जलस्तर सोमवार की सुबह चार इंच बढ़ कर 872.8 फीट पर पहुंच गया। इसलिए बांध के चार और फाटकों को खोल दिए गए। उन्होंने कहा कि रविवार की शाम पांच फाटक व तीन टरबाइनों के चलने से कुल 45 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी की निकासी की जा रही है। 


 उधर, ओबरा रिहंद बांध के पांच फाटक खुलने के बाद सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे ओबरा बांध के भी छह फाटक खोल दिया गया है। जल विद्युत के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि ओबरा बांध का जलस्तर क्षमता 193.24 मीटर है। जलस्तर बढ़ने पर ओबरा बांध का तीन नंबर गेट रविवार को एवं सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गेट नंबर चार, पांच तथा शाम साढ़े पांच बजे गेट नंबर आठ, नौ, दस को पांच पांच फीट खोला गया है। सभी गेटों से मिलाकर कुल करीब 35 हजार क्यूसेक पानी निस्तारित किया जा रहा है। वहीं जल विद्युत के तीनों इकाइयों को चलाने के लिए लगभग 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बताया कि तीनों इकाइयों से करीब 90 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें