फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रमों से निखरती है प्रतिभा

Mon, 05 Sep 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 एनटीपीसी रिहंद में तैनात सीआईएसएफ यूनिट के आवासीय परिसर के मनोरंजन कक्ष में रविवार की देर शाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उप समादेष्टा जोगराज, विशिष्ट अतिथि सहायक समादेष्टा सुशील कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन



संरक्षिका महिला मंडल की सरंक्षिका की अध्यक्ष रमा कुमारी, उपाध्यक्ष पूनम ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जीवन में उमंग का संचार होता है।   संचालन कर रहे इंस्पेक्टर वीके प्रिंस ने कहा कि ऐसे आयोजन निश्चित ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों और उनके परिजनों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने में सहायक साबित होते हैं। निकिता और उसकी सहेलियों ने वातावरण में देश मेरा रंगीला.. गीत पर सामूहिक नृत्य पेश कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। 


प्रिया शर्मा ने सोलो नृत्य और अनीता भास्कर एवं सहेलियों की टीम ने चाहे बिक जाए हरो रुमाल, बैठूंगी मोटर कार में..,साधना और टीम ने समूह नृत्य, डार्विन प्रिंस ने सोलो नृत्य, महिलाओं द्वारा भोजपुरी नृत्य रैलिया बैरन पिया को लिए जाए रे.., आरक्षी रवींद्र पासवान का सोलो नृत्य, जे आर छरन की कविता आदि ने ऐसी समां बांधा। कांस्टेबल जेडी ईब्राहिम ने गीत तेरे नाम से जी लूं तेरे नाम से मर जाऊं.. पर हर कोई झूम उठा। एम पी सिंह के चुटकुले,  आरके सिंह के गीत, लघु नाटक दर्शकों को बांधे रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें