फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के मुर्द्धवा इलाके में बीते एक माह से हो रही ताबड़तोड़ डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस अन्य पांच साथियों की तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पिपरी थाने में प्रेस वार्ता करते हुए सीओ विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के पकड़े गए सदस्य म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुवां गांव के रहने वाले हैं। पकड़े गए चोरों में शामिल सुपाचुवां निवासी बबलू अगरिया, रामधनी अगरिया, उदयराज अगरिया ने बताया कि वे लोग अपने पांच अन्य साथियों के साथ वाहनों से डीजल चोरी करके जंगल में जगह-जगह इकट्ठा करते थे और इकट्ठा करने के बाद उसे गांव के ही रहने वाले राजकुमार गुप्ता और आदर्श गुप्ता को बेच देते थे। इस डीजल को वे अपने बोलेरो वाहन से जंगल से लाद कर ले जाते थे। पुलिस ने राजकुमार और आदर्श को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों के पास से 100 लीटर डीजल, पाइप, लोहे का पाना, टी टाइप छड़, 2 बैटरी व बोलेरो बरामद की है। सीओ ने बताया कि अभियुक्त बोलेरो वाहन का नंबर बदलकर चलते थे और अगर चोरी में विफल हो जाते तो वह ट्रक चालकों पर हमला भी कर देते थे। घटना में शामिल पांच बदमाश अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। डीजल चोर गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय सिंह, रेणुकूट चौकी प्रभारी मनीष द्विवेदी समेत अन्य पुलिसकर्मियों का अहम योगदान रहा है। सीओ ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें