चोपन में पांच दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है। इससे नाराज नगरवासियों ने शुक्रवार को राजमार्ग का निर्माण कार्य करा रही चेतक कंपनी के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
उन्होंने डीएम को मांगपत्र सौंप पेयजलापूर्ति कराने की मांग की। डीएम संजय कुमार ने एडीएम को लोगों की शिकायत की जांच का जिम्मा सौंपा है।
दोपहर करीब 12 बजे चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की अगुवाई में नगरवासी कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
यहां इम्तियाज अहमद ने कहा कि 19 अप्रैल की रात चेतक कंपनी की मशीनों से नगर में पेयजलापूर्ति के लिए बीछी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
पाइप के टूटने से नगर मेें पूरी तरह पानी की आपूर्ति है, इस वजह से पानी के लिए हाहाकार मच गया है। कहा कि कंपनी के कर्मचारी नगर पंचायत प्रशासन को बगैर सूचना दिए स्ट्रीट लाइटों को खोल ले गए,
जिससे रात में सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। नगर में सड़क के किनारे लगे 15 हैंडपंपों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
कंपनी शीघ्र पाइप लाइन की मरम्मत करवा कर आपूर्ति को बहाल करा कर पानी की समस्याओें को दूर करें। इस मौके पर अभिषेक दूबे, नजमुद्दीन, महेंद्र केशरी, महफूज आलम, अजय, लक्ष्मी, मीना देवी, सुशीला मौजूद रहीं।