फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यूपी के जनजातीय बहुल गांव में खुली पहली स्पेस लैब

विज्ञापन
रघुनाथपुर गांव में स्पेश लैब के उद्घाटन के बाद सीडीओ ने बच्चों से उसके बारे में जानकारी ली। -सं
विज्ञापन
शाहगंज (सोनभद्र)। घोरावल ब्लॉक के रघुनाथपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रदेश का पहला स्पेस लैब (जनजातीय) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं सीडीओ जागृति अवस्थी और बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान स्पेश सूट पहने खड़े बच्चे स्पेस लैब के बारे में जानकारी देते दिखे। लैब में बच्चों को टेलीस्कोप, कंकाल, चंद्रयान की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से रघुनाथपुर गांव में बनाया गया इस तरह का स्पेस लैब यूपी के किसी भी जनजातीय बहुल गांव का पहला लैब है। इस दौरान विद्यालय का वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। ग्राम प्रधान एवं विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से बने स्पेस लैब को देख प्रशासनिक अधिकारी आह्लादित हो उठे। सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के जनजतीय बहुल गांव में खुली पहली स्पेस लैब में टेलीस्कोप, मानव कंकाल, चंद्रयान एवं स्पेस संबंधित विविध मॉडल देख उपस्थित छात्रों से उनकी जानकारी ली। उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में इस शानदार पहल के लिए ग्राम प्रधान परमेश्वर पाल और विद्यालय के शिक्षकों की सराहना की। इस दौरान विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नृत्य, नाटक, एकांकी से सबका मन मोहा। कार्यक्रम डीपीआरओ नमिता शरण, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, सौरभ कार्तिकेय, हिमांशु मिश्र आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें