फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिलासी और म्योरपुर फीडर में लगी आग, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल की आग सोमवार को औरहवा स्थित विद्युत सबस्टेशन तक पहुंच गई। इस दौरान आग से लिलासी और म्योरपुर फीडर जलकर राख हो गए। इससे दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। बिजली विभाग के कर्मी युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के औरहवा गांव स्थित विद्युत सबस्टेशन पर जंगल की आग से काफी क्षति हुई। जंगल की आग से लिलासी व म्योरपुर फीडर का 11 केवीए के विद्युत तार जलकर राख हो गए। जंगल की आग इतनी तेज थी कि तार धूं-धूं कर जलने लगा। इस दौरान सबस्टेशन पर मौजूद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर म्योरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान रासपहरी व कुंडाडीह ग्राम पंचायतों से पानी भरकर पहुंचे टैंकरों से किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन इस दौरान केबल पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। लिलासी और म्योरपुर फीडर के केबल जलने की वजह से म्योरपुर, कुंडाडीह, हरहोरी, करकोरी, गड़िया, पड़री, बभनडीहा, काचन, बलियरी, जामपानी, सुपाचुआ, नवाटोला, लिलासी, नौडीहा, कुदरी, आरंगपानी समेत दो दर्जन गांवों में अंधेरा छा गया है। उधर आग पर काबू पाने के बाद विद्युत विभाग के कर्मी अवर अभियंता तेजू गौतम की अगुवाई में मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं। अवर अभियंता ने बताया कि जल्द ही मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें