फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी का उत्पीड़न करने के आरोप में दो पतियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। विवाहिता के साथ मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप व पत्नी के उत्पीड़न मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। घटनाएं कोटा बस्ती व खड़िया बाजार इलाके की है।
विज्ञापन


कोटा बस्ती निवासी नंदलाल गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री का विवाह दो वर्ष पूर्व अजित से हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति द्वारा उसकी पुत्री के साथ मारपीट की जाने लगी और लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जाता रहा। परिस्थितियां बिगड़ने पर विवाहिता अपने मायके में आकर रहने लगी। पीड़ित परिवार का कहना है कि बीते चार मार्च को आरोपी ने फोन कर परिवार को धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद शक्तिनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दूसरी घटना खड़िया बाजार की है। यहां की निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। खड़िया निवासी रिंकू सोनी ने बताया कि सात मई की सुबह करीब साढ़े सात बजे घरेलू विवाद के दौरान उसके पति संदीप कुमार सोनी ने उसके साथ मारपीट की। बेटी ने बीच-बचाव कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दोनों प्रकरणों की जांच कर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें