फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
मिशन श​क्ति अ​भियान के तहत रॉबर्ट्सगंज में रविवार को चलाए गए अ​भियान केे तहत महिलाओं को जागरूक 
विज्ञापन
सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत रविवार को रॉबर्ट्सगंज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज नगर के साथ ही नगर के विस्तारित क्षेत्र सहिजन खुर्द, धर्मशाला चौक, लोढ़ी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लोगों को लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा, साक्षरता एवं स्वास्थ्य पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए जनमानस को जागरूक किया गया। यह अभियान रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के साथ ही अन्य थाना क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में चलाया गया।
विज्ञापन

महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक अधिकारों, तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं ओटीपी साझा न करने के संबंध में विशेष जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें