पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरईल गांव में भूत-प्रेत के शक में अधेड़ की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस चार सगे भाइयों पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
बरईल गांव निवासी सुदामा चेरो ने पुलिस को बताया कि 11 मई की रात वो अपने घर पर आराम कर रहा था। रात आठ बजे सगे पट्टीदार बासू, कन्हैया, लालू और सुरेश पहुंचे। भूत-प्रेत करने का आरोप लगाते हुए सभी उसे और उसके बेटों को गाली देने लगे। ऐसा करने से मना करने पर घर के दरवाजे पर आकर मारने लगे। बचाव में आए एक पड़ोसी की भी पिटाई कर दी। मामले में पन्नूगंज पुलिस ने चारों सगे भाइयों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।