स्थानीय पुलिस ने गैंगस्टर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
कुछ माह पूर्व विंढमगंज थाना पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। तब से मामले में आरोपी शाहिद अंसारी निवासी मानपुर गढ़वा फरार चल रहा था। बुधवार को बुटबेढ़वा ग्राम पंचायत में रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्यामबिहारी और हेड कांस्टेबल दयाशंकर शामिल थे।