फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में मारपीट, दोनों पक्ष ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से दंपती और दूसरे पक्ष से एक महिला जख्मी हो गई। शुक्रवार को दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंच कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक पक्ष की महिला ने पड़ोसी एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने और मना करने पर उसे और उसके पति की पिटाई करने का आरोप लगाया। दूसरा पक्ष ने भी दुष्कर्म और लूट का आरोप लगाया है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है और उसी को लेकर मारपीट हुई है। दोनों तरफ से दुष्कर्म के लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। पीड़ित पक्ष जो तहरीर देंगे उसके आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें