थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटा की महिला सदस्य मानकुंवर की शनिवार की शाम संदिग्ध हाल में बड़ेर से शव लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत कोटा के पतगड़ी निवासिनी मृतका के पति रामदयाल ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसकी पत्नी मानकुंवर 35 अचानक घर के बडे़र में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर रही थी। यह देख मेरी लड़की अनीत रोने लगी। बेटी की रोने की आवाज सुनकर वह कमरे पर पहुंच कर पत्नी को उताकर कर इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद शव को घर लेकर पहुंचा।
हालांकि चर्चा है कि बड़ेर से लटकते ही शव को उतारा गया था। ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने बताया की मानकुंवर वार्ड नौ की ग्राम पंचायत सदस्य थी। इस संबंध में प्रभारी के के सिंह ने बताया कि मानकुंवर के मरने की सूचना रविवार को मिली। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही में जुट गई। कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।