फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पति को डर कहीं पत्नी भाग न जाए, इसलिए पढ़ाई रोकी, थाने पहुंची महिला; पुलिस ने समझाकर वापस भेजा

Thu, 20 Jul 2023 12:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के महिला थाने पहुंची विवाहिता ने कहा कि बरेली में महिला अफसर और उसके पति का विवाद मेरी जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। मेरे पति ने मुझे पढ़ाई करने से रोक दिया है। 
विज्ञापन
महिला की सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला अफसर और उसके पति का विवाद अब दूसरों के जीवन को भी प्रभावित करने लगा है। सोनभद्र के महिला थाने में को ऐसा ही एक मामला पहुंचा। पति ने पत्नी को यह कहकर पढ़ने और परीक्षा देने से रोक दिया कि पढ़-लिखकर, वह कहीं छोड़कर न चली जाए। हालांकि महिला थाने पर पहंचे मामले को पुलिस ने शांत कराया। दंपती के बीच का विवाद सुलझ गया।

विज्ञापन


बिहार निवासी एक युवती की शादी सात साल पूर्व सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। विवाहिता एक काॅलेज में बीएससी की छात्रा है। महिला अफसर का प्रकरण सामने आने के बाद पति ने यह कहते हुए विवाहिता को स्कूल जाने और पेपर देने से मना कर दिया कि कहीं वह भी उसे छोड़ न दे। ऐसे में कुछ दिनों से दोनों अलग रह रहे हैं। मामला महिला थाने में पहुंच गया।
 ये भी पढ़ें: बच्चों के साथ पत्नी चली गई, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, गम में पति ने फंदे से लटक त्यागे प्राण

बिना इजाजत के पत्नी कहीं नहीं जाएगी

पीड़िता ने पति पर पेपर देने से रोकने की शिकायत की। महिला थानाध्यक्ष सरोजमा सिंह ने दोनों परिवार के सदस्यों को बुलाकर काउंसिलिंग की। उनके काफी समझाने के बाद युवक अपनी पत्नी को आगे पढ़ाने के लिए तैयार हो गया। लेकिन शर्त रखी कि बिना इजाजत के पत्नी कहीं नहीं जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद दोनों साथ रहने को तैयार हो गए। सुलह के बाद दंपती एक साथ घर चले गए। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला अधिकारी और सफाईकर्मी पति के बीच के विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों से दिक्कतें हो रही हैं। हर जगह एक जैसी स्थिति नहीं होती। दंपती को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें