फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हरहोरी गांव में मामूली विवाद में लाठी से पीटकर पिता की हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हरहोरी गांव निवासी अशोक पनिका (55) का बृहस्पतिवार को पुत्र महेंद्र से विवाद हो गया था। अशोक बेटे को पास काचन गांव स्थित बेटी के घर ले जाना चाहता था। कहासुनी के बाद महेंद्र ने लाठी से पिता पर हमला कर दिया। सिर, चेहरे पर गंभीर चोट आने से लहूलुहान अशोक की म्योरपुर सीएचसी से रेफर होने के बाद मौत हो गई। अशोक की बहू मीना देवी पत्नी स्व. सुदर्शन की तहरीर पर पुलिस ने महेंद्र के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर महेंद्र को गांव के पास से ही पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में पिता-पुत्र के बीच विवाद की बात सामने आई है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें