फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धारदार हथियार से वार कर किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर थाना अंतर्गत बीजपुर गांव के पुनर्वास प्रथम टोला में किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 100 मीटर दूर लहूलुहान हाल में पड़ा था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बीजपुर पुनर्वास प्रथम निवासी रामलखन बैगा (58) खेती-मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की रात वह पुराने घर से करीब 800 मीटर दूर स्थित नए मकान में सोने गया था। वह घर में अकेला था। पत्नी बेटी के पास गई थी। शुक्रवार की सुबह उसका बेटा सुरेश पुराने घर से निकलकर खेत की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे पिता का खून से लथपथ शव दिखा। उसके गर्दन के पिछले हिस्से पर किसी धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे।
सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बीजपुर एसओ अखिलेश मिश्र और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। परिजनों के मुताबिक रामलखन का किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में हत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। रामलखन को चार पुत्र हैं, जिसमें से तीन बाहर रहकर जीवनयापन करते हैं।
विज्ञापन

एक पुत्र सुरेश ही पुराने मकान में रहता है। बृहस्पतिवार की रात सभी दीपावली मनाकर सोए थे। एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें