फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फूल तोड़ते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के किरहुलिया गांव में शुक्रवार को हाई वोल्टेज करंट से किसान की मौत हो गई। फूल तोड़ने के दौरान वह बगल से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

किरहुलिया गांव निवासी रामसनेही (55) अपने घर से कुछ दूर खेत के पास सहिजन के पेड़ से फूल तोड़ रहे थे। बताते हैं कि पेड़ के बगल से हाईटेंशन तार गुजरा है। तार पेड़ से सटा था। गलती से रामसनेही का स्पर्श तार से हो गया। उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में वह आ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़े। जब तक करंट से छुड़ाया जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष रामज्ञान यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें