फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य दुर्व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी, सपाजनों ने फूंका सीएमओ का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आरटीएस क्लब राबर्ट्सगंज के समीप सीएमओ का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर विरोध जताया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के साथ सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की इस आपदा कॉल मे भी सरकारी अस्पतालों मे मरीजों को पूर्ण सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी पर नहीं है। अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्सरे भी बंद है। यदि अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था सही नहीं हुई तो सपा बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। गोपाल गुप्ता और अनिल केसरी ने कहा की प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य विभाग की दुर्दशा चरम पर है। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं न मिलने से जनता प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाने को विवश है।
विज्ञापन

इस दौरान भोला प्रसाद, हीरा सोनकर, मोती कोल, जुनैद अंसारी, मुन्ना कुशवाहा, रोहित भारती, दीपक यादव, कृपा सिंह मौजूद थे। संचालन हिफाजत अली ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें