फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जलनिगम के एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के माध्यम से होने वाले निर्माण कार्यों की प्रगति की डीएम ने शुक्रवार को समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान सभी निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने और निर्धारित अवधि तक इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी करने के निर्देश दिए। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई जलनिगम नगरीय के एक्सईएन के बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया। कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए कमेटी गठित की।
विज्ञापन

डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन निधि से होने वाले निर्माण तय समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। जिन भी निर्माण एजेंसियों की ओर से जो कार्य कराए जा रहे हैं, उनके भुगतान की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। राॅबर्ट्सगंज नगर पालिका पुनर्गठन की समीक्षा की। कहा कि पेयजल योजना से संबंधित जो भी कार्य हैं, उसे अतिशीघ्र पूरा किया जाए। कार्य पूरा न होने पर संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के 39, निर्माण खंड के 89, निर्माण खंड-2 के 49 कार्य, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 88 कार्य सहित कुल 31 विभागों को अवमुक्त 484 कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी शैलेश ठाकुर, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें