घटना से विवाहिता ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन उसके पति ने झाड़-फूंक के संबंध में पूछा तो उसने सब कुछ बता दिया। इसके बाद विवाहिता ने ओझा के खिलाफ तहरीर दी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ओझा वकील राज के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
सोनभद्र सदर कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में शुक्रवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। घायल विवाहिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता ने बताया है कि उसने रायपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के शादी की है। पति दूसरे बिरादरी का है।
वर्तमान में वह अपने पति के साथ पुसौली में किराए के मकान में रहती है। शुक्रवार अलसुबह पति ने उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। उसका कहना है कि माता-पिता ने उसके पति को समझाने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन उसके आदत में सुधार नहीं हुआ। इंस्पेक्टर ने कहा कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है।