फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी गई ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाए गए चारों विधान सभा के स्ट्रांग रूम को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। स्ट्रांग रूम के आसपास के सौ मीटर की परिधि में आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। आठ-आठ घंटे के लिए सीओ की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में चारों विस क्षेत्र के ईवीएम को अलग-अलग कमरों में रखा गया है। देर रात स्ट्रांग रूम सील किए जाने के बाद यहां सुरक्षा का कड़ा पहरा लगा दिया गया। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम पर सीसी टीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रहा है। स्ट्रांग रूम के बाहर सबसे केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवान अत्याधुनिक असलहों के साथ लैस हैं। दूसरे स्तर पर पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है और बाहरी घेरे में सिविल पुलिस के जवान तैैनात हैं। एएसपी ऑपरेशन विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि स्ट्रांग रूमों के पास एक कंपनी सीआईएसएफ तैनात की गई है। एक कंपनी पीएसी और आउटर साइडर में जरूरत के अनुसार जिले की फोर्स तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा के लिए लगाए फोर्स के कार्यों की निगरानी के लिए क्षेत्राधिकारियों की आठ-आठ घंटे के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें