फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में भी नहीं डिगा हौसला, 3225 ने दी नवोदय के दाखिले के लिए परीक्षा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा देते परीक्षार? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बहुआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 3225 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। चिलचिलाती धूप और बेतहाशा गर्मी के बावजूद केंद्रों पर उमड़े अभ्यर्थियों ने पूरी तल्लीनता से पेपर हल किया और दाखिले के लिए अपना दावा पेश किया। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 5407 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 2182 अनुपस्थित रहे। नगर के 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई गई। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी हुई।
विज्ञापन

सुबह साढ़े 11 बजे से होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए दस बजे से ही छात्र-छात्रा केंद्रों पर पहुंच गए थे। दूरदराज से आए बच्चों के चेहरे पर अलग ही उत्साह था। धूप और गर्मी से जहां अभिभावक बेहाल नजर आए तो वहीं बच्चे परीक्षा पास कर अपना दाखिला नवोदय विद्यालय में कराने के लिए पूरे जोश में दिखे। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर लगाते हुए अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में पहुंचे। कुल दो घंटे के पेपर में सवालों का जवाब लिखने में वह पूरी तरह मशगूल रहे। परीक्षा देने के बाद बाहर आए ज्यादातर अभ्यर्थियों के चेहरे पर सुकून के भाव थे। वह अपनी सफलता के प्रति आश्वस्त दिखे। गणित और विज्ञान के कुछ सवालों को लेकर उनमें थोड़ी परेशानी रही। जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर के प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बताया कि कक्षा 6 की कुल 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 5407 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 3225 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। मूल्यांकन के बाद शीघ्र ही रिजल्ट घोषित करते हुए प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा।
गणित और विज्ञान ने चकराया
परीक्षा के बाद ज्यादातर बच्चे अपने अच्छे परिणाम के प्रति आश्वस्त दिखे। उनका कहना था कि जिस तरह उन्होंने सोचा था, पेपर उससे भी अच्छा रहा। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के केंद्र पर परीक्षा देने आए दीपक ने बताया कि पेपर अच्छा हुआ है। गणित और विज्ञान के सवालों ने थोड़ा उलझाया, लेकिन उसे हल करने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई। अर्पिता, स्नेहा, विवेक का कहना था कि उन्होंने पेपर सरल था। सफलता का पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
नवोदय की प्रवेश परीक्षा कुल 13 केंद्रों पर हुई। इसमें राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, शहजादा साहब इंटर कॉलेज रामगढ़, भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल, राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल, रेलकर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी, राजकीय इंटर कॉलेज अनपरा, राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी, राजकीय इंटर कॉलेज चपकी और दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज बभनी शामिल रहे।
कड़ी सुरक्षा में हुई नवोदय की प्रवेश परीक्षा
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बने केंद्रों में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सकुशल हुई। घोरावल के भारतीय इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक गणेशदेव पांडेय ने बताया कि परीक्षा में कुल 504 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 341 उपस्थित रहे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में बीईओ अरविंद कुमार, एसआरसी संजय मिश्रा, राहुल सिंह, अंजनी कुमार, लवकुश चौबे, अरुण सिंह, राजेश्वरी सिंह, अशोक मिश्र, रीना राय, अर्पिता, ज्योति, रंजना, नागेंद्र सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं बभनी के दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में कुल 885 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 448 उपस्थित रहे। बीईओ संजय कुमार ने बताया कि दोनों केंद्रों पर शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। जीआईसी दुद्धी में 444 के सापेक्ष 290 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जीजीआईसी दुद्धी में 289 के सापेक्ष 204 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोनों केंद्रों पर बीईओ आलोक कुमार ने परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहे।

राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कालेज में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा के पूर्व जांच क- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें