फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की समस्या जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत, हैंडपंपों की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भीषण गर्मी के चलते तेजी से जलस्तर नीचे खिसक रहा है। तेज धूप के चलते सैकड़ों हैंडपंप पानी छोड़ चुके हैं, इससे पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। पंचायती राज विभाग पानी छोड़ चुके हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर कराना शुरू कर दिया है। डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायतों को पानी छोड़ चुके हैंडपंपों की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में लगातार गर्मी बढ़ रही है। सैकड़ों हैंडपंपों ने पानी उगलना बंद कर दिया है, जिससे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। हालांकि जिन ग्राम पंचायतों के हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं या कूप सूख गए हैं वहां पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जा रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए डीपीआरओ ने एडीओ पंचायतों को जिन गांवों में हैंडंपपों ने पानी छोड़ दिया है उसकी मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में एडीओ पंचायतों ने कार्य शुरू कर दिया है। अब तक करीब 46 खराब हैंडपंपों का रिबोर कराकर पानी शुरू कराया गया है। इसी तरह से अन्य खराब हैंडपंपों को भी चालू कराने की दिशा में पहल की जा रही है। जो हैंडपंप पूरी तरह खराब हो गए हैं उन्हें रिबोर नहीं कराया जाएगा और वहां टैंकरों से ही आपूर्ति की जाएगी।
हैंडपंपों के खराब होने की सूचना मिलने पर एडीओ पंचायतों को मौके पर भेजकर जांच कराया जा रहा है। लघु सिंचाई विभाग के जेई भी हैंडपंप की मरम्मत या रिबोर की जांच कर रहे हैं। अभी तक जिले में 46 हैंडपंप रिबोर हो चुके हैं। ग्राम पंचायतों में जरूरत के अनुसार टैंकरों से पेयजलापूर्ति कराई जा रही है। - विशाल सिंह, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें