फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम कराने के बाद भी भुगतान को भटक रहे ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2019-20 ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 34 गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया गया था। ठेकेदारों के माध्यम से कराए गए कार्य का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। पर्याप्त समय बीतने के बाद भी भुगतान न होने से ठेकेदार भटक रहे हैं। भवनों का निर्माण डीएमएफ मद से हुआ था। विभागीय अधिशासी अभियंता खान विभाग से धनराशि न मिलने की दलील दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की मानें तो वर्ष 2019-20 में जिला खनिज निधि (डीएमएफ) से करीब 294 लाख की लागत से मुकरहवा, सरैया, अदराकुदर, सटिकपुरवा, मदाइन, रोहनिया दामर, गडवानी, नेकटा, धौरहवा टोला समेत 35 गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन का कार्य पूर्ण कराकर हैंडओवर कर दिया गया है। इसके बावजूद अभी तक ठेकेदारों का करीब 265 लाख ही भुगतान किया गया है।
अभी तक करीब 30 लाख रुपये काम कराने वाले ठेकेदारों का नहीं दिया गया है जबकि कई बार ठेकेदार संबंधित विभाग के एक्सईएन को बकाया भुगतान के लिए मांगपत्र दे चुके हैं। वहीं विभागीय एक्सईएन भी खान अधिकारी को बकाया धनराशि देने के लिए पत्र लिख चुके हैं लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया। वरिष्ठ खान अधिकारी आशीष सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही ठेकेदारों का बकाया भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें