फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्तारित एयरपोर्ट के दायरे में आएंगे छह गांव

विज्ञापन
म्योरपुर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट की हवाई पट्टी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
म्योरपुर कस्बे में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का विस्तारीकरण प्रस्तावित है। करीब सात सौ एकड़ क्षेत्रफल में एयरपोर्ट का विस्तार होना है। इसके लिए प्रशासन की ओर से सर्वे किया जा रहा है। प्रारंभिक सर्वे में आसपास के छह गांवों की जमीन एयरपोर्ट के दायरे में आने की संभावना जताई जा रही है। जल्द ही इसे अंतिम रूप देते हुए रिपोर्ट शासन व एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की ओर से किए जा रहे सर्वे में अभी किन श्रेणियों की भूमि इस दायरे में आएगी, इसका आकलन किया जा रहा है। इन श्रेणियों में गवर्नमेंट ग्रांट, संक्रमणीय भूमिधर और वन भूमि का अलग-अलग चिह्नांकन हो रहा है। इसके अलावा कितने गाटे किन-किन गांवों में आ रहे हैं, इसकी भी गणना की जा रही है, ताकि मुआवजे की राशि भी तय की जा सके। राजस्व कर्मियों की टीम रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में लगी हुई है।
मौके के अलावा नक्शे के आधार पर राजस्व कर्मियों की टीम ने रिपोर्ट तैयार की है। अब तक हुए सर्वे में छह गांव की जमीन भविष्य में एयरपोर्ट के विस्तार में जा सकती हैं। इन गांव में म्योरपुर, कुंडाडीह, बलियरी, हरहोरी, करकोरी और बभनडीहा शामिल हैं। सूत्रों की माने तो सर्वे में म्योरपुर बाजार का अधिकतर हिस्सा एयरपोर्ट के दायरे में चला जाएगा। ऐसे में बाजार के लोगों में विस्थापन को लेकर धुकधुकी बनी हुई है।
विज्ञापन

तहसीलदार बृजेश वर्मा ने बताया कि शासन स्तर से मांगी गई रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बताया कि किस श्रेणी की भूमि और कितने गाटे एयरपोर्ट के विस्तार में जाएंगे, इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का विस्तार अभी भविष्य के गर्त में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें