फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में नहीं हैं जरुरी दवाएं, डॉक्टर के पत्र ने खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भले ही बेहतर तैयारियों का दावा करता रहा हो लेकिन कोविड अस्पताल में दवाओं की भारी कमी है। एल-2 अस्पताल में तैनात फिजिशियन के पत्र ने इसकी पोल खोल दी है। सीएमओ और सीएमएस को पत्र लिखकर डॉक्टर ने लंबे समय से दवाओं की कमी होने के कारण बेहतर उपचार करने में असमर्थता जताई है। पत्र वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची है। विभागीय अफसर इस पर पर्दा डालने में लगे हैं।
विज्ञापन

एमसीएच विंग व एल-2 अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. अशोक यादव ने 26 जनवरी को उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में लिखा है गंभीर मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इस बारे में कई बार मौखिक वार्ता भी की गई। इसके बावजूद आवश्यक दवाएं न होने से डायबिटीज, हाइपरटेंशन, किडनी जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का उपचार नहीं हो पा रहा है। यहां तक कि 200 बेड के एमसीएच विंग व एल-2 अस्पताल में इंसुलीन भी उपलब्ध नहीं है। फिजिशियन के इस पत्र ने स्वास्थ्य महकमे में दवा-उपचार के बेहतर दावों की पोल खोल दी है। पत्र वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग मामले की लीपापोती में जुटा हुआ है। इस बाबत पूछे जाने पर मुख्य चिकित्साधीक्षक कोविड अस्पताल सीएपी सिन्हा ने कहा कि डॉक्टर की ओर से पत्र में जिन दवाओं की बात कही गई है उनके विकल्प में दवाएं मौजूद हैं।
आवश्यक दवाएं अस्पताल में उपलब्ध हैं। डॉक्टर की ओर से पत्र लिखे जाने की बात सामने आई है। दवाओं के उपलब्धता की स्थिति जांचने और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कोविड अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देशित किया गया है। - डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें