फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निकायों से हटाए जाएंगें अतिरिक्त प्रभार वाले ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
निकायों में दोहरा चार्ज का खेल खत्म होने वाला है। नगर पंचायतों में तैनात अतिरिक्त प्रभार वाले अधिशासी अधिकारी (ईओ) हटाए जाएंगें। शासन स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। ईओ के नहीं होने पर उसी निकाय के वरिष्ठ अधिकारी को ईओ का चार्ज देने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे मे माना जा रहा है कि ओबरा और चोपन नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार लिए ईओ का चार्ज खत्म हो सकता है। हालांकि अभी शासन स्तर से इस तरह के दिशा निर्देश नगर पंचायत प्रशासन को नहीं मिला है। नवसृजित नगर पंचायत डालाबाजार में अधिशासी अधिकारी के पद पर इस समय देवहुति पांडेय तैनात हैं।
करीब छह माह पहले चोपन नगर पंचायत में ईओ पद पर तैनात रहे महेंद्र सिंह का अन्यत्र स्थानांतरण होने के पश्चात चोपन नगर पंचायत में ईओ का प्रभार नगर पंचायत डालाबाजार की ईओ देवहुति संभाल रही हैं। अभी तक नगर पंचायत चोपन में स्थायी ईओ की तैनाती नहीं हो सकी है। इसी तरह से ओबरा नगर पंचायत में करीब एक वर्ष से स्थायी ईओ की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले ओबरा ईओ पद पर तैनात रहे अमित सिंह का स्थानांतरण हो जाने के बाद यहां का प्रभार कुछ महीनों तक चोपन ईओ महेंद्र सिंह के पास था। ईओ महेंद्र का स्थानांतरण होने के बाद कुछ समय तक ओबरा नगर पंचायत का प्रभार एसडीएम ओबरा के पास था। बीच में अंकित वर्मा की ईओ पद पर तैनाती की गई, मगर इनकी तैनाती भी कुछ समय तक ही रहीं।
मौजूदा समय में रेणुकूट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव नगर पंचायत ओबरा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। लंबे समय से ओबरा नगर पंचायत में स्थायी ईओ की तैनाती नहीं होने से यहां का विकास कार्य थम सा गया है। हाल ही में शासन की तरफ से अतिरिक्त प्रभार वाले ईओ को हटाने के लिए सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही ओबरा और चोपन नगर पंचायत से प्रभारी ईओ का चार्ज छीन सकता है। हालांकि अभी इस संबंध में कोई दिशा निर्देश शासन की तरफ से जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें