जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 26 जून को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले मेले में निजी क्षेत्र की 15 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि लोढ़ी स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में लगने वाले मेले में सीपीपीएल राॅबर्ट्सगंज, सूद ऑटो मोबाइल्स राॅबर्ट्सगंज, नवर्ण भारत प्राइवेट लिमिटेड नोएडा, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड राॅबर्ट्सगंज, सोनभद्र, डीसेट्स फरीदाबाद, एसबीआई कार्ड वाराणसी, मीडलैंड माइक्रोफीन राॅबर्ट्सगंज, वज्र एलईडी सोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड राॅबर्ट्सगंज सहित अन्य कंपनियाें के प्रतिनिधि इच्छुक युवाओं का चयन करेंगे।
चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। यह रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क है। इसके लिए कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।