फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूसा रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन-चुनार रेलखंड पर स्थित लूसा स्टेशन पर शनिवार को हाट स्टैंड बाई के साथ केंद्रीकृत नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। ट्रैक मशीन साइडिंग एवं स्टबलिंग लाइन को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कर दिया गया है। साथ ही लूसा स्टेशन पर बटन वाले पैनल को हटाकर विजुअल डिस्प्ले यूनिट पैनल लगाया गया है। बेहतर दृश्यता के लिए 43 इंच के डबल विजुअल डिस्प्ले यूनिट लगाये गए हैं। इससे अब ट्रेनों के संचालन पूरी स्पीड से किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सांसद राज्य सभा रामशकल, लोकसभा सांसद पकौड़ी लाल कोल और क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज सदस्य एसके गौतम लंबे समय से इस रेल खंड पर 100 किमी प्रति घंटे रेलगाड़ियों की गति बढ़ाये जाने के लिए रेल मंत्रालय, महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे के समक्ष मांग रखी थी। इसके बाद विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की स्वीकृति मिली है। एसके गौतम के मुताबिक 103 किलोमीटर रेलखंड के विद्युतीकरण कार्य पूरा होने व सोनभद्र में 132/25 केवी इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सब-स्टेशन की स्थापना के बाद खैराही, सोनभद्र व लूसा स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य रेल प्रबंधन की बड़ी उपलब्धि है। इस रेल खंड का सक्तेशगढ़ रेलवे स्टेशन भी दिसंबर अंत तक अत्याधुनिक सिग्नल प्रणाली से जुड़ जाएगा। वर्तमान समय में जो मालगाड़ियां सिंगरौली/शक्तिनगर से चलकर वाया ओबरा डैम, बिल्ली, सलई बनवा बाइपास, रेणुकूट, नगर उंटारी, गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशनों से होते हुए चुनार पहुंचती हैं वे अब चोपन-चुनार रेल खंड पर आधारभूत संरचना कार्य पूरा होने के पश्चात सिंगरौली/शक्तिनगर से वाया ओबरा डैम, चोपन, चुर्क, सोनभद्र, सक्तेशगढ़ होते हुए चुनार तक पहुंचेगी। इससे कोयला व अन्य माल ढुलाई में 200 किलोमीटर दूरी बचत होगी। सिंगरौली/शक्तिनगर से नई दिल्ली तक नई यात्री गाड़ियों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा। इस मौके पर सीएसटीई सतेंद्र कुमार, डीपी गर्ग, राहुल सिंह डिप्टी सीएसटीई, दिलीप राजपूत वरिष्ठ सीएसटीई, राजेश वरिष्ठ डीईएन एवं राजेश पनडोले एडीएसटीई मिर्जापुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें