फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में अलाव नहीं जलने पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। इसके बावजूद नगर के प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे नाराज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को पन्नूगंज मार्ग पर प्रदर्शन किया। नगर में अलाव जलाए जाने के साथ ही रैन बसेरा में मुसाफिरों के लिए व्यवस्था किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की सर्द का मौसम है। राहगीरों के लिए चट्टी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था होनी चाहिए। नगर में रैन बसेरा तो खुला है, लेकिन लोगों को जानकारी न होने से वे रैन बसेरा तक नहीं पहुंच पाते हैं और उन्हें फ्लाईओवर के नीचे कड़ाके की ठंड में रात गुजारनी पड़ रही है। वक्ताओं के रैन बसेरे में ठंड से बचाव की सारी सुविधाएं होने के साथ ही चट्टी चौराहों पर बैनर पोस्टर लगाए जाने की मांग की। वहीं नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर में अलाव जलाए जाने पर मांग की गई। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, मुन्ना, चंदन केसरी, हीरा सोनकर, प्रमोद यादव, गोपाल गुप्ता, बच्चा, मुन्ना कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें