फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ गिरने से सात घंटे बाधित रही आधे नगर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर की बिजली सोमवार को सात घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। बढ़ौली चौराहे से कैनाल रोड पर यूकेलिप्टस का विशाल पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। देर शाम तक बिजली निगम के अधिकारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

सोमवार को खराब मौसम के बीच तेज आंधी चलने से बढ़ौली चौक से सिंचाई डाक बंगला जाने वाले मार्ग पर एक यूकेलिप्टस का पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। पेड़ गिरने बिजली के तार व खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
इससे न सिर्फ मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा, बल्कि बिजली आपूर्ति ठप होने से भी लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रात आठ बजे आपूर्ति बहाल नहीं हो सका था। बिजली तार पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए नगर पालिका और बिजली निगम के कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से नगर के बढ़ौली क्षेत्र के साथ ही संतनगर, अशोक नगर, ब्रह्मनगर सहित अन्य इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। इस संबंध में एसडीओ इं.एसके यादव का कहना है कि पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें