फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बिजली की मांग पहुंची 19 हजार मेगावाट के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के साथ ही प्रदेश में एक बार फिर से बिजली की मांग में इजाफा होने लगा है। सोमवार को पीक आवर में एक पखवारे के अंतराल में एक बार फिर से बिजली की मांग बढ़कर 19 हजार मेगावाट पार हो गई है।
विज्ञापन

दिसंबर में सूबे में शीतलहर का प्रकोप चरम पर था। इस दौरान खुद को गर्म रखने के लिए लोगों ने हीटर, गीजर, रूम हीटर आदि इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। इसे बिजली की मांग 19 हजार मेगावाट पार कर गई थी। लेकिन पश्चिमी विछोभ की सक्रियता के कारण प्रदेश में एक सप्ताह तक बरसात का क्रम जारी रहने के कारण ठंड का प्रकोप कम होते ही बिजली की मांग में कमी आ गई थी। अब आसमान साफ होते ही एक बार फिर से मांग में उछाल आनी शुरू हो गई है। यूपीएसएलडीसी के आंकड़ों के अनुसार सोमवार रात 7:42 बजे बिजली की मांग 19031 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम मांग भी बढ़कर 10449 मेगावाट पहुंच गई। मंगलवार को दिन में भी तापमान 11 हजार मेगावाट के करीब बना रहा। इसे देखते हुए सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर अनपरा स्थित बिजली घरों को फुल लोड पर संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें