दुद्धी। रामनगर सिंचाई विभाग कालोनी के पास रविवार की शाम वृद्ध को टक्कर मारने के बाद बेकाबू बाइक पोल से टकरा गई। इस हादसे में वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सीएचसी दुद्धी से वृद्ध को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय वृद्ध ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
दुद्धी के वार्ड नंबर सात निवासी तारा चंद्र (75) अपने घर के बाहर खड़े थे। महुली से कृषि मंडी की तरफ जा रही एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दिया। इसके बाद बाइक सवार पोल से टकरा से टकरा गया। इस घटना में बाइक सवार महुली निवासी प्रिंस कुमार (17) और अंशु (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग बाइक सवार घायलों को निजी अस्पताल ले गए। एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं है। अगर कोई तहरीर मिलेगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।