फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, महिला समेत दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बडहोर गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। पौत्री झुलस गई। वहीं रंपाकुरर गांव में महिला झुलसी। उन्हें सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बड़होर निवासी रामकेश ने बताया कि पिता रामबरन (70) घर के पास महुआ के पेड़ के नीचे खड़े थे। उनके बगल में बेटी अर्चना (12) खड़ी थी। इसी बीच तेज गरज के साथ बिजली गिर गई। झुलसे हालत में तत्काल दोनों को सीएचसी बभनी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रामबरन को मृत घोषित कर दिया। अर्चना का उपचार चल रहा है। वहीं रंपाकुरर गांव में लक्षमनिया देवी (30) पत्नी लल्लन सिंह घर के बगल में ही अपने खेत में कूड़ा जला रही थी। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। बिजली उसी पेड़ पर गिर गई जिससे महिला झुलस गई। आननफानन उसे निजी साधन से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया जहां उसका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें