फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: आठ फीट लंबा मगरमच्छ आवासीय बस्ती में घुसा, फुफकार सुन सहम उठे लोग, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Wed, 22 May 2024 12:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में आठ फीट लंबा मगरमच्छ आवासीय बस्ती में पकड़ा गया। सुबह लोगों ने मगरमच्छ को देखा तो वन विभाग को इसकी सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को काबू कर जलाशय में छोड़ दिया। 
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नदी-तालाबों में पानी कम होने के बाद जलीय जीव आबादी क्षेत्रों की तरफ रुख कर रहे हैं। खेत- खलिहान और आवासीय क्षेत्र में आए दिन मगरमच्छ दिख रहे हैं। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के बर्दीया गांव में आठ फीट लंबा मगरमच्छ पाया गया। उसकी फुफकार सुन ग्रामीण सहम गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू किया। बाद में उसे मुक्खा फाल के कुंड में ले जाकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


यह है मामला
घोरावल वन क्षेत्र के बर्दिया ग्राम पंचायत के भैंसी टोला में आवासीय बस्ती के पास ग्रामीणों को बुधवार सुबह खेत में किसी जानवर के होने का आभास हुआ। पास गए तो वहां मगरमच्छ को देख कर सकते में आ गए। लोगों को देखकर मगरमच्छ फुफकारते हुए तेजी से भागने लगा। 

मगरमच्छ करीब आठ पीट लंबा था। मौके पर लोग मगरमच्छ को देखकर डर गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल के जलाशय में छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें