फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने फूंका यूपी सरकार का पुतला

Thu, 23 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिले में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती के खिलाफ गुरुवार को यूपी सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार जिले के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि रात में बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ बडे़ स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

भाजयुमो कार्यकर्ता गुरुवार को दोपहर बाद सिविल लाइंस रोड पर पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध में सभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मंत्री मनीष अग्रहरि और आईटी सेल के मंटू मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का दो घंटे अतिरिक्त बिजली देने का वायदा भी पूरा नहीं हुआ।

नगर अध्यक्ष गौरव शुक्ला और अमित दूबे ने कहा कि जिले में सत्ता पक्ष के तीन विधायक हैं, इसके बावजूद यहां के लोग बिजली कटौती का दंश झेल रहे हैं।

शाहगंज मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला और प्रभु नारायण शुक्ला ने चेताया कि यदि 48 घंटे के अंदर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो छपका सब स्टेशन का घेराव करेंग।

 इस मौके पर आयूष बगड़िया, महेश पांडेय, अनुराग श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, छोट, अमित, घनश्याम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें