फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी स्कूली बस, बच्चे हुए परेशान

Thu, 23 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर गुरुवार को हाईवे निर्माण के चलते भीषण जाम लग गया। दोपहर में विद्यालयों की छुट्टी के दौरान बच्चों की बस जाम में फंस गई। बस में सवार बच्चे कड़ी धूप से बिलबिला उठे।
विज्ञापन


 काफी देर बाद यातायात सामान्य होने के बाद बच्चों ने राहत की सांस ली। गुरुवार की दोपहर बढ़ौली चौक पर राजमार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है।

वहां कंपनी के मशीनों और अन्य वाहनों के बेतरतीब तरीके से खड़ा होने के कारण जाम लग गया। पुलिसकर्मियों की कड़ी मशक्कत के घंटे भर बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें