फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोच-समझकर खाएं-पीएं, बीमार कर देगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मौसम का रूख बड़ी तेजी के साथ परिर्वर्तित हो रहा है। ऐसे में लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इन दिनों जिला संयुक्त चिकित्सालय और निजी अस्पतालों में पेट दर्द, खांसी, डायरिया के मरीजों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 962 मरीज ओपीडी में अपना इलाज कराने पहुंचे। इनमें मौसमी बीमारी का मामला ही अधिक रहा।
विज्ञापन

आमतौर पर मार्च से मौसम गर्म होने लगता है, लेकिन इस बार मार्च में ही तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा पार करने को बेताब दिख रहा है। दिन की धूप असहनीय होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस बार गर्मी अधिक पड़ने की संभावना है। इससे बीमारियों में भी इजाफा होने की आशंका बनी हुई है। अस्पतालों में डायरिया, पीलिया, वायरल फीवर, सर दर्द-थकान के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने भी लगी है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मंसूर अहमद की ओर से ऐसे समय में लोगों को ताजा फल और सब्जियों के सेवन की सलाह दी जा रही है। फिजिशियन डॉक्टर गणेश के अनुसार गर्मी में लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरता जाय तो खुद को बीमारियों के प्रभाव से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

खूब पानी पीएं, धूप से बचें
उपकार हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ. नीरज मिश्रा ने बताया कि तापमान के बढ़ने से पाचन और त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ ही मौसमी फ्लू और संक्रमण, हीट स्ट्रोक, डायरिया, उल्टी, पीलिया, टाइफाइड, वायरल फीवर, आंखों का लाल होना, पेट में मरोड़, कमजोरी, चक्कर आना, सिर में तेज दर्द की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में सभी को बाहर निकलने से पूर्व भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। नारियल पानी और नींबू का सेवन करें। दिन के मेहनत वाले काम से बचें। बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन लगा कर निकली ताकि त्वचा रोग से बचा जा सके।
ढीले कपड़े पहनें, ताजा भोजन खाएं
वहीं जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस पांडेय ने कहा कि बढ़ता तापमान सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में पूरे शरीर को ढकें और पानी पीकर ही घर से निकलें। हल्के, ढीले-ढाले सूती वस्त्र पहने, ताकि शरीर तक हवा पहुंचती रहे। शुद्ध और ताजा भोजन ही खाएं। खुले में रखे खाद्य पदार्थो के सेवन से दूर रहें। जरूरत के अनुसार धूप के चश्मे लगा सकते हैं। संतरा, नींबू सहित अन्य रसदार फल लें। वहीं उपलब्ध होने पर आम और हरे पुदीने का पाना भी लें। किसी प्रकार की समस्या को नजर अंदाज न करते हुए चिकित्सकिय सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें