शक्तिनगर। पड़ोसी जिले सिंगरौली (मध्यप्रदेश) के जयंत इलाके में स्थित एनसीएल की दुद्धीचुआ खदान के पास शुक्रवार को नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जयंत चौकी पुलिस ने कंकाल को समेट कर फोरेंसिक जांच के लिए भिजवा दिया। मध्यप्रदेश पुलिस इस मामले में हाल के महीनों में गुम इंसानों से संबंधित फाइलों को पलटना शुरू कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि कंकाल की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। कंकाल मिलने की सूचना नजदीकी चरवाहों ने पुलिस को दी। जयंत चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह व एनसीएल सिक्योरटी से संदीप शाह ने अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुँच कर 250 मीटर पहाड़ की ऊँचाई पर जाकर कंकाल को जप्त कर मर्ग कायम किया। चौकी प्रभारी के साथ एएसआई केएल श्रीवास्तव, अजित पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, जीवेंद्र मिश्रा, शिवम सिंह मौजूद रहे।