फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकटकाल में आस्थावान घर में रहकर कर रहे श्रीगणेश की पूजा

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज पन्नूगंज रोड पर स्थित गणेश महोत्सव प्रतिमा का पूजन करती युवतिया। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना महामारी की वजह से सार्वजनिक रूप से पंडाल न सजने से आस्थावान अपने घरों में गणपति बप्पा की आराधना कर रहे है। गणेश उत्सव मनाए जाने के दौरान गुलजार रहने वाला राबर्ट्सगंज बाजार इस साल पंडाल न सजने से विरान नजर आ रहा है। महामारी की वजह से महिलाएं, बच्चे भी घर से नहीं निकल रहे हैं। आइए जानते है क्या कहतीं है महिलाएं...
विज्ञापन

-वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से पूजा पंडाल नहीं सजा है। इसलिए हम घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। परिवार के साथ घर में रहकर गणपति बप्पा की पूजा की जा रही है। - पूजा द्विवेदी, बभनौली।
-हर साल गणेश उत्सव मनाए जाने से बाजार गुलजार रहता था। बच्चों को लेकर मैं भी दर्शन पूजन के लिए पंडाल पहुंच जाती थी। इस वर्ष कोरोना महामारी ने सब बदल दिया। - राधिका सिंह, अशोक नगर
विज्ञापन

- सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए घर में रहकर ही परिवार के साथ गणेश जी की आराधना की जा रही है। हमारी तरह तमाम आस्थावान हैं जो अपने घरों में पूजा कर रहे हैं। इस संकटकाल में यही उचित भी है। - मधु देवी, चुर्क।
-कोरोना महामारी की वजह से सभी त्योहार फीका जा रहा है। हम लोग हर साल गणेश उत्सव में भाग लेते थे और पूजन अर्चन करते थे। इस बार महामारी से बचाव के लिए अपने घर में गणपति बप्पा की पूजा की जा रही है। -सिम्पल सोनी, दरोगा जी की गली, राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें