फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: एक स्वास्थ्यकर्मी, छह महिलाओं समेत 55 और पाजिटिव

विज्ञापन
मधुपुर क्षेत्र में कोरोना मरीज मिलने पर बास-बल्ली से सील। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में एक स्वास्थ्यकर्मी व छह महिलाओं समेत 55 और लोग कोरोना पाजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 1301 हो गई है। पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले लोगों में से 34 मरीज इलाज के बाद सोमवार को स्वस्थ होकर घर चले गए। इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1096 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है। अब एक्टिव मामले 192 हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें सोमवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने 1744 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। इस बीच सोमवार को पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 2572 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 55 पाजिटिव व 2517 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सीएमओ डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक अब तक 46680 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 45102 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 43801 की रिपोर्ट निगेटिव व 1301 की पाजिटिव मिली है। सोमवार को 2572 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई है। जिसमें 55 पाजिटिव व 2517 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
उन्होंने बताया कि संक्रमित मिले लोगों में से अब तक दो लोगों की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में इलाज के दौरान हुई जबकि अन्य 11 लोगों की मौत दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है।
विज्ञापन

उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया है। एसडीएम केएस पांडेय ने बताया कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें