फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुधिया को ट्रक ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में बाइक पर दूध लेकर बिक्री करने जा रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक को घसीटते हुए करीब 50 मीटर तक ले गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को वाराणसी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद रविवार की सुबह कचनी मुख्य मार्ग पर गुस्साए लोगों ने चक्का जाम करते हुए चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद दोपहर 12 बजे मार्ग को बहाल कराया गया है।
लालपति कुशवाहा (52) पुत्र विश्वनाथ कुशवाहा दूध बिक्री करने जा रहे थे। कचनी मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मारते हुए उसे 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे व्यक्ति के दोनों पैर कट गए व सीने व कमर में गंभीर चोट आई है। बेहोशी हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक पारसनाथ मिश्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। इस घटना पर ग्रामीणों ने घंटों तक किया हंगामा दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने चार घंटे तक चक्का जाम कर दुर्घटना का विरोध करने लगे।
हालांकि इस दौरान पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने घायल के उपचार कहा कि कचनी से माजनमोड़ मुख्य मार्ग सिकुड़ गया है। रसूखदार एजेंसी संचालकों की ओर से सड़क पर कब्जा कर लिया गया है। जिससे फोरलेन सिंगल में तब्दील हो गया है। इसे अधिकारियों को गंभीरता से लेकर अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें